पोषण से समृद्ध पारंपरिक सब्जियां
51 / 55Keywords:
देसी सब्जियाँ, औषधीय गुण, जैव विविधता, पर्यावरण अनुकूल, खाद्य सुरक्षाAbstract
भारतीय कृषि परंपरा में पारंपरिक सब्जियों का विशेष स्थान रहा है। ये देशी सब्जियाँ न केवल पोषण का उत्कृष्ट स्रोत हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पारंपरिक सब्जियाँ जैसे लौकी, करेला, तोरई, कुंदरू और पत्तेदार हरी सब्जियाँ सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इनमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सब्जियाँ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और पाचन संबंधी समस्याओं के नियंत्रण में सहायक होती हैं। स्थानीय जलवायु में उगने के कारण इनकी पोषण क्षमता भी अधिक होती है। देशी सब्जियाँ स्थानीय मिट्टी और जलवायु के अनुकूल होती हैं, जिससे इन्हें कम पानी और रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता होती है। ये प्राकृतिक रूप से कीट प्रतिरोधी होती हैं, इसलिए कीटनाशकों का उपयोग न्यूनतम होता है। इनकी खेती जैव विविधता को बढ़ावा देती है और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखती है। आधुनिकीकरण के दौर में हाइब्रिड और विदेशी सब्जियों के प्रचलन से पारंपरिक किस्में लुप्त होती जा रही हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए बीज बैंक, जागरूकता अभियान और किसानों को प्रोत्साहन की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं और सामुदायिक प्रयासों से इन सब्जियों को पुनर्जीवित किया जा सकता है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।