Vol. 47 No. 5 (2026): सितम्बर-अक्टूबर 2026
फल-फूल, सितम्बर-अक्तूबर 2026 अंक में बागवानी की विविध फसलों, उन्नत उत्पादन तकनीकों, पौध संरक्षण, पोषण, प्रसंस्करण और उद्यमिता से संबंधित उपयोगी एवं व्यावहारिक लेखों का समावेश किया गया है। इस अंक में अर्धशुष्क क्षेत्रों के लिए बेल की उन्नत किस्म, कीवी की व्यावसायिक खेती, पोषण से भरपूर स्वॉर्ड बीन का उत्पादन, प्याज बीज उत्पादन की वैज्ञानिक विधि तथा पोषण से समृद्ध पारंपरिक सब्जियों पर जानकारी दी गई है। बहुउपयोगी पारंपरिक फल खुमानी, कटहल की उन्नत खेती तथा पर्वतीय क्षेत्रों में पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन जैसे विषय किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं।
पुष्प उत्पादन से संबंधित लेखों में गुलाब की उन्नत बागवानी, सौन्दर्य से भरपूर आइरिस पुष्प का उत्पादन तथा लैवेंडर उत्पादन से जुड़ी संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया है। औषधीय पौधों की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए मधुमेह उपचार में प्रभावी जिमनेमा पर भी लेख शामिल है। बागवानी आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली से लाभ वृद्धि विषयक लेख किसानों को विविध उद्यमों के समन्वित उपयोग की जानकारी देता है।
फसल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खीरा फसल में कीट एवं रोग प्रबंधन तथा बागवानी फसलों में ट्रैप द्वारा कीट प्रबंधन पर व्यावहारिक जानकारी दी गई है। पुष्पों के प्रसंस्करण से ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला लेख मूल्य संवर्धन और रोजगार की संभावनाओं को सामने लाता है। इसके अतिरिक्त सितम्बर-अक्तूबर के मुख्य बागवानी कार्यों पर आधारित सामग्री किसानों को समयानुकूल कृषि कार्यों की योजना बनाने में सहायक होगी। समग्र रूप से यह अंक आधुनिक बागवानी, पोषण, संरक्षण, प्रसंस्करण और उद्यमिता का उपयोगी संकलन है।
Articles
-
कीवी की व्यावसायिक खेती
72 / 62 -
कटहल की उन्नत खेती
52 / 46 -
गुलाब की उन्नत बागवानी
30 / 37