नीलगिरी का सफल उत्पादन
0 / 0Abstract
नीलगिरी एक तेजी से बढ़ने वाला ऑस्टेलियाई सदाबहार वृक्ष है। इसे यूकेलिप्टस, सदा, मैसूर गम, हाॅर्न-कैप यूकेलिप्टस, ब्लू गम और मैसूर हाइब्रिड जैसे नामों से जाना जाता
है। यह एक बहुउपयोगी वृक्ष प्रजाति है, जो न केवल कई औद्योगिक उत्पादों का प्रमुख स्रोत है, बल्कि औधषीय दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी है। खांसी, जकड़न और फ्लू जैसे
लक्षणों को कम करने में इसका तेल सहायक माना जाता है। मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द से राहत देने वाले लोशन और मरहम में भी नीलगिरी तेल का व्यापक प्रयोग होता
है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग एंटीबायोटिक, सुगंध्, सौंदर्य प्रसाध्न, स्वादवर्धक, दंत-उत्पादों जैसे उद्योगों में विलायक के रूप में किया जाता है। हजारों वर्षों से चीनी,
भारतीय आयुर्वेदिक, ग्रीक और अन्य यूरोपीय चिकित्सा प्रणालियों में नीलगिरी का प्रयोग विभिन्न रोगों के उपचार के लिए किया जाता रहा है। इसके अलावा नीलगिरी की खेती
से लकड़ी, ईधन और गूदा उत्पादन से स्थायी आय प्राप्त होती है। यह पफसल कम समय में आर्थिक लाभ देकर आत्मनिर्भर और बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।