शुष्क क्षेत्रों हेतु उपयुक्त कलिंगडा
0 / 0Keywords:
कलिंगडा, शुष्क, अर्ध-शुष्कAbstract
कलिंगडा भारत की एक पारंपरिक और स्थानीय सब्जी फसल है, जिसका वैज्ञानिक नाम Citrullus lanatus L और कुल Cucurbitaceae। कलिंगडा को खासकर शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों में सफलतापूर्वक उगाया जाता है। करिंगडा एक बेलेदार पौधा है जो जमीन पर फैलता है, जिसमें पीले फूल, फल गोल/अण्डाकार और दिखने में छोटे तरबूज जैसे होते हैं। इस फसल के फल स्वाद में मीठे नहीं होते हैं, इसलिए उसका उपयोग फल के रूप में नहीं बल्कि सब्जी के रूप में किया जाता है।
गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में कलिंगडा स्थानीय खाद्य एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। स्थानीय लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं और पारंपरिक व्यंजनों में इसका इस्तेमाल करते हैं। भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में, करिंगदा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे कि गुजरात में कलिंगडा, राजस्थान में मटेरा/कलिंगड, मारवाड़ी क्षेत्र में मटेरा और अंग्रेजी भाषा में सब्जी तरबूज/जंगली तरबूज। ये नाम स्थानीय भाषा, संस्कृति और खाद्य परंपरा को दर्शाते हैं।
कलिंगडा रेगिस्तानी और कम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त फसल है क्योंकि इसे पानी की आवश्यकता कम होती है, खेती की लागत कम होती है और इसे कठोर परिस्थितियों में भी उगाया जा सकता है। कलिंगडा को पिछले कुछ वर्षों में वर्षा ऋतु के साथ-साथ गर्मी के मौसम में बाजरा, एरंडी, ग्वार, मूंग और ज्वार में मिश्रित फसल के रूप में लिया जाता है। इसकी खेती मुख्य रूप से गुजरात और राजस्थान के रेगिस्तान और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है। इसकी खेती मुख्य रूप से गुजरात के बनासकांठा, वाव-थराद, पाटन और कच्छ जिलों और राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पोखरण, नोखा, चारू, सीकर, बालोतरा जिलों में की जाती है। ये फसल किसानों को कम लागत में आय का अच्छा स्रोत प्रदान करती हैं, इसलिए बदलते जलवायु समय में कलिंगडा जैसी फसलों का महत्व बढ़ रहा है।
कलिंगडा की सफल खेती के लिए उचित मौसम और मिट्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मौसम: शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्र की जलवायु कलिंगडा के लिए सबसे अनुकूल है। रात में हल्की ठंडी जलवायु फलों की वृद्धि के लिए फायदेमंद होती है। अत्यधिक आर्द्रता, कोहरा या लगातार बारिश रोगों को बढ़ा सकती है। फसलों के लिए हल्की धूप बहुत महत्वपूर्ण है। यह फसल २५ से ४० डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी अच्छी तरह से विकसित हो सकती है।
भूमि: रेतीली और दोमट मिट्टी कलिंगडा की खेती के लिए सबसे अच्छी होती है। भूमि पानी के अच्छे निकास वाली होनी चाहिए, जो मिट्टी को अच्छी तरह से सूखा करे। क्योंकि जलभराव इस फसल की लताओं और जड़ों को नुकसान पहुंचाता है। भारी काली मिट्टी या अत्याधिक दोमट मिट्टी इस फसल के लिए उपयुक्त नहीं है। मिट्टी का पीएच ६.० और ७.५ के बीच उचित माना जाता है।
कलिंगडा की खेती पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरीकों से की जा सकती है। सही कृषि पद्धतियों को अपनाने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 फल फूल

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।