पर्वतीय बागवानी में जापानी फल का बढ़ता महत्व

0 / 0

Authors

  • प्रीतिका वर्मा
  • पूनम कुमारी CSIR IHBT Palampur

Abstract

जापानी फल (Diospyros kaki L.), जिसे सामान्यतः खुरमा या पर्सिमन के नाम से जाना जाता है, एक पौष्टिक एवं बहुउपयोगी फल फसल है, जो हिमालयी क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने तथा बागवानी विविधीकरण की महत्वपूर्ण संभावनाएँ रखती है। भारत में इसका परिचय 1921 में कुल्लू घाटी से हुआ और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, सोलन तथा मंडी सहित विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है। यह फल आहार रेशा, खनिज तत्व, कैरोटिनॉयड, विटामिन, पॉलीफेनॉल तथा अन्य जैव सक्रिय यौगिकों से समृद्ध है, जो इसे पोषण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। फलों का आकर्षक नारंगी रंग मुख्यतः कैरोटिनॉयड की उपस्थिति के कारण होता है। फल में पाए जाने वाले टैनिन इसके कसैले स्वाद के लिए उत्तरदायी होते हैं, जिनकी मात्रा परिपक्वता के साथ कम हो जाती है। किसानों के लिए किस्म का चयन स्थानीय जलवायु, फल की गुणवत्ता, पकने की अवधि, भंडारण क्षमता, प्रसंस्करण क्षमता तथा बाजार की मांग को ध्यान में रखकर किया जाना आवश्यक है। ताजे फल के साथ-साथ सुखाए हुए फल, जैम एवं अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के माध्यम से इसकी आर्थिक उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है। वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, उपयुक्त किस्म चयन, कटाई-पश्चात प्रबंधन एवं प्रभावी बाजार संपर्क के समन्वय से जापानी फल हिमालयी क्षेत्रों में किसानों की आय वृद्धि और सतत बागवानी विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2026-11-15

How to Cite

वर्मा प्रीतिका, & पूनम कुमारी. (2026). पर्वतीय बागवानी में जापानी फल का बढ़ता महत्व. फल फूल, 47(6), 44-46. https://epatrika.icar.org.in/index.php/phalphool/article/view/2276