कपास में गुलाबी सुंडी का प्रबंधन

29 / 20

Authors

  • अजंता बिराह ajantabirah69@gmail.com

Keywords:

कपास, गुलाबी सुंडी, समेकित नाशीजीव प्रबंधन

Abstract

भारत में कपास की खेती भिन्न-भिन्न मृदाओं जलवायु और कृषि क्रियाओं के द्वारा की जाती है। भारत में, यह महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर उगाई जाती  है। कपास की खेती सिंचित एवं बारानी परिस्थितियों के अंतर्गत की जाती है। भारत के कुल कपास की लगभग 65% पैदावार बारानी तथा 35% सिंचित परिस्थितियों के अंतर्गत की जाती है। भारत के कई क्षेत्रों में कपास पर गुलाबी सुंडी  एक महत्वपूर्ण नाशीजीव कीट के रूप में पुनः उभर कर आ रही है । यह कपास के  बीजों को खाकर आर्थिक हानि पहुंचाती है इस कीट का संक्रमण फसल के मध्य तथा देर की अवस्था में होता है । पिछले 6-7 वर्षों से मध्य तथा दक्षिण भारत के साथ साथ यह  उत्तर भारत में भी  में बुवाई के लगभग 45 -60 दिनों के बाद गुलाबी सुंडी बीटी कपास पर संक्रमण करती हुई दिखाई दे  रही है  । पर्यावरण की सुरक्षा के साथ अच्छे  फसल उत्पादन के लिए सभी किसानो को नई तकनीकों का इस्तेमाल करके समेकित नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) अपनाने की आवश्यकता है ।  फेरोमोन आधारित SPLAT फॉर्मूलेशन जोकि पेस्ट की तरह का होता है, को छोटे छोटे बूँद के रूप में प्रति एकड़ 400 से 500 स्थानों पर समान रूप से फसल पर लगाया जाता है । प्रत्येक बूँद द्वारा उत्सर्जित सेक्स फेरोमोन की मात्रा, प्राकृतिक फीरोमोंन की मात्र से कई गुना अधिक होती है जिसके अत्यधिक शक्तिशाली आकर्षण पैदा होता है और गुलाबी सुंडी के नर पतंगे इन SPLAT पेस्ट की बूंदों की तरफ मादा समझकर आकर्षित होते रहते हैं और मादा पतंगा का पता लगाने और मैथुन करने में असमर्थ रहते हैं जिसके फलस्वरूप निषेचन और प्रजनन की क्रिया प्रभावित होती हैI इस प्रकार खेत में गुलाबी सुंडी के आक्रमण से मुक्ति मिलती है I  कपास में समेकित नाशीजीव प्रबंधन मानव स्वास्थ्य,पर्यावरण की सुरक्षा के साथ नाशीजीवों द्वारा होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम करता है ।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-08-31

How to Cite

अजंता बिराह. 2025. “कपास में गुलाबी सुंडी का प्रबंधन”. खेती 78 (5): 14-15. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/1379.