शरबती गेहूं का भरपूर उत्पादन
30 / 22Keywords:
tSfod [ksrh, 'kjcrh xsgwa, ck;ksMk;ukfed [ksrhAbstract
भारत में पारंपरिक खेती की समृद्ध विरासत होने के बावजूद आधुनिक कृषि में रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता ने मिट्टी की गुणवत्ता और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डाला है। ऐसे में जैविक खेती एक वैकल्पिक नहीं, बल्कि आवश्यक विकल्प बनकर उभरी है, जो न केवल फसलों की गुणवत्ता बढ़ाती है, बल्कि दीर्घकालिक मिट्टी स्वास्थ्य और किसानों की आय को भी सुनिश्चित करती है। इस लेख में जैविक खेती के अंतर्गत किए गए एक दो-वर्षीय अनुसंधान का विवरण प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के पठार क्षेत्र में उगाई गई शरबती गेहूं की किस्मों पर जैविक पोषण तकनीकों का प्रभाव अध्ययन किया गया। शोध में मुख्य रूप से ठक्-500, ठक्-501ए पंचगव्य और वर्मी कम्पोस्ट जैसे जैविक संसाधनों का प्रयोग किया गया।
परिणामों से स्पष्ट हुआ कि ठक्-500, ठक्-501़पंचगव्य़वर्मी कम्पोस्ट के संयुक्त उपयोग से गेहूं की उपज, गुणवत्ता और आर्थिक लाभ में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। विशेष रूप से श्रॅ.3020 किस्म ने जैविक तकनीकों के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि ब्-306 और भ्ॅ-2004 ने भी सकारात्मक परिणाम दिए। इन जैविक तकनीकों से न केवल पौधों की वृद्धि, पत्तियों का क्षेत्रफल, सूखा वजन और क्लोरोफिल की मात्रा में सुधार हुआ, बल्कि मिट्टी में जैविक कार्बन और सूक्ष्मजीव जनसंख्या भी बढ़ी, जिससे मिट्टी की दीर्घकालिक उर्वरता सुनिश्चित होती ळें आर्थिक दृष्टि से भी जैविक उपचारों ने उच्च लाभ-लागत अनुपात प्रदान किया, जिससे यह निष्कर्ष निकलता है कि जैविक खेती न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है, बल्कि किसानों के लिए भी लाभदायक है। यह अध्ययन इस बात को प्रमाणित करता है कि परंपरागत जैविक विधियों और वैज्ञानिक अनुसंधान के संयोजन से सतत कृषि प्रणाली का निर्माण संभव है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2025 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।