कुक्कुट पालन से आर्थिक सशक्तिकरण

37 / 21

Authors

  • श्रवन कुमार पशु विकृति विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस (उत्तर प्रदेश)
  • स्तुति सिंह पशु विकृति विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड)

Abstract

भारत में पोल्ट्री क्षेत्र बैकयार्ड फार्मिंग एवं छोटे पैमाने के मुर्गी पालन से बदलकर एक अत्यधिक संगठित और एकीकृत कृषि व्यवसाय एवं प्रमुख व्यावसायिक उद्योग में परिवर्तित हो गया है। इसमें आगे विस्तार की काफी संभावनाएं हैं। अब यह ग्रामीण एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदानकर्ता है, जो किसानों और कृषि उद्यमियों के लिए आय और रोजगार के अवसर प्रदान करता है। भारत मे अंडों का उत्पादन सालाना लगभग 140 बिलियन होने का अनुमान है, जबकि ब्रॉयलर मांस का उत्पादन लगभग 4.5 मिलियन टन है। पशुपालन और डेरी विभाग (डीएएचडी), भारत सरकार एवं राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) विभाग पोल्ट्री फार्मिंग में उत्पादकता और उद्यमिता को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पोल्ट्री क्षेत्र को सक्रिय रूप से समर्थन देता है।

Downloads

Download data is not yet available.

Downloads

Published

2025-09-01

How to Cite

श्रवन कुमार, and स्तुति सिंह. 2025. “कुक्कुट पालन से आर्थिक सशक्तिकरण”. खेती 78 (5): 10-11. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/2471.