फसल उत्पादन में सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका
23 / 23Abstract
फसल उत्पादन में सूक्ष्म पोषक तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे-आयरन, जिंक, मैंग्नीज, बोरॉन, मॉलिब्डेनम आदि पौधों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। यद्यपि इनकी आवश्यकता कम मात्रा में होती है। ये पौधों के विभिन्न जैव रासायनिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे कि क्लोरोफिल निर्माण, एंजाइम क्रियाएं, शर्करा का स्थानांतरण और नाइट्रोजन स्थिरीकरण। इनकी कमी से फसल की वृद्धि, उपज और गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आधुनिक कृषि प्रथाओं में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी बढ़ी है। इसका मुख्य कारण गहन खेती, रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग और मृदा की गुणवत्ता में कमी है। इसके परिणामस्वरूप उत्पादन लागत बढ़ती है और फसल गुणवत्ता कम होती है, जिससे किसानों की आय प्रभावित होती है। कृषि प्रबंधन में सूक्ष्म पोषक तत्वों के सही उपयोग और संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए मृदा और पौधों के नमूनों का परीक्षण, स्थान-विशिष्ट प्रबंधन और फसल की नियमित निगरानी आवश्यक है। इससे न केवल उपज बढ़ती है, बल्कि उत्पादन लागत को नियंत्रित कर किसानों को अधिक लाभ मिलता है।
Downloads
Downloads
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2026 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।