नेट हाउस में हाईटेक बीज उत्पादन
95 / 37
Abstract
अच्छी गुणवत्ता वाले तथा रोगों से मुक्त आलू के बीज उत्पादन के लिए नेट हाउस प्रबंध्न तकनीक का काफी महत्व है। इस लेख में हाल के वर्षों में आलू के बीज उत्पादन और किसानों के लिए नेट हाउस की उपयोगिता एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए विकसित नये तरीकों पर चर्चा की गई है। 10 सेमी. ग 10 सेमी. की दूरी पर रेज्ड बेड पर उच्च घनत्व रोपण, सामान्य प्लांटिंग की तुलना में ज्यादा संख्या में छोटे आकार के कंदों के निर्माण को बढ़ावा देता है। उत्पादकता बढ़ाने के लिए मिनी टयूबर और माइक्रोप्लांट, दोनों के लिए, क्रमिक फसल बिधि जिसमें नेटहाउस के तहत आलू की लगातार दो फसलें लेना संभव है। कैनोपी नेटिंग पद्धति के साथ छोटे आकार के कंदों की संख्या को काफी कम किया जा सकता है। किसानों द्वारा गुणवत्ता वाले बीज के गुणन के लिए नेट हाउस का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा कोकोपीट जैसे मृदारहित मीडिया का उपयोग कर सकते हैं जिससे दो फसलचक्रों के बीच सफलतापूर्वक विसंक्रमण किया जा सकता है। बहुमूल्य नेट हाउस क्षेत्रा में कई फसलों को लेकर कुशलता से इसका उपयोग किया जा सकता है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
फल फूल में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।