Vol. 47 No. 1 (2026): जनवरी-फरवरी 2026

					View Vol. 47 No. 1 (2026):  जनवरी-फरवरी 2026

इस अंक में  बागवानी, संरक्षित खेती, प्राकृतिक कृषि, मूल्य संवर्धन तथा उद्यमिता से जुड़े विविध उपयोगी और समसामयिक विषयों का समृद्ध संकलन प्रस्तुत है। आम के बागों में वैज्ञानिक सस्य क्रियाओं से लेकर बेर में समेकित नाशीजीव प्रबंधन तक, इस अंक में बागवानी फसलों के उन्नत प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई है। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत मिर्च में नीमास्त्र द्वारा ब्लैक एफिड्स नियंत्रण तथा जड़ वाली सब्जियों के शुद्ध बीज उत्पादन जैसी तकनीकें किसानों और प्रगतिशील उद्यमियों के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होंगी।

इसके साथ ही टमाटर के मूल्य संवर्धन, गलगल छिलके की कैंडी जैसे नवाचार तथा बोनसाई उत्पादन जैसे उभरते व्यवसायिक अवसर युवाओं के लिए नई संभावनाएँ प्रस्तुत करते हैं। संरक्षित खेती के अंतर्गत नेट हाउस में लिलियम उत्पादन तथा हाइब्रिड शिमला मिर्च और लौकी की सफल खेती के अनुभव प्रेरणादायक हैं। 

साथ ही छत पर जैविक किचन गार्डन और ग्रीष्मकालीन गेंदा खेती जैसे विषय पाठकों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेंगे। हमें आशा है कि यह अंक आपके ज्ञान और आय वृद्धि दोनों में सहायक सिद्ध होगा।

Published: 2026-10-08

Articles