समन्वित कृषि प्रणाली फायदेमंद व्यवसाय
176 / 41
Abstract
भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान द्वारा पाॅली, पलिन्दा, ढीमरपुरा, दातानगर एवं परवई गांव में फार्मर फस्र्ट परियोजना वर्ष 2016 से चलाई जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न तकनीकी आधारित कृषि प्रणालियों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा कई फसलों के उन्नत किस्म के बीज किसानों को दिए गए और उन्हें कृषि की कई तकनीकियों पर खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें पलिन्दा गांव के श्री उत्तम सिंह राजपूत जी के यहां समन्वित कृषि पर जोर दिया गया। इनके यहां सब्जी उत्पादन, फसल उत्पादन के साथ-साथ वर्मीकम्पोस्ट खाद एवं नेपियर घास लगायी गयी, जिससे पशुओं को वर्षभर चारा मिल सके। श्री राजपूत जी ने अपने खेतों में सब्जी उत्पादन को ज्यादा महत्व दिया। वे मुख्य रूप से वर्षभर गोभी उत्पादन करते हैं। इससे उनकी आय वर्षभर प्रतिदिन होती है।
Downloads
Downloads
Submitted
Published
Issue
Section
License
Copyright (c) 2024 खेती

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
खेती में प्रकाशित लेखों का कॉपीराइट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पास निहित है, जिसे भारत या विदेश में किसी भी संगठन के साथ किसी भी समझौते में प्रवेश करने का अधिकार है, जो रिप्रोग्राफी, फोटोकॉपी, भंडारण और सूचना के प्रसार में शामिल है। इन पत्रिकाओं में सामग्री का उपयोग करने में परिषद को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जानकारी का उपयोग अकादमिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा हो, लेकिन व्यावसायिक उपयोग के लिए नहीं। आईसीएआर को देय क्रेडिट लाइन दी जानी चाहिए जहां सूचना का उपयोग किया जाएगा।