स्वीटकाॅर्न की उन्नत खेती

लेखक

  • अभिषेक कुमार कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर, झुंझुनू (राजस्थान)
  • दयानंद कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर, झुंझुनू (राजस्थान)
  • रशीद खान कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर, झुंझुनू (राजस्थान)
  • प्रदीप कुमार कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर, झुंझुनू (राजस्थान)

सार

मक्का, गेहूं व धान के बाद तीसरी महत्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है। इसकी खेती उष्णकटिबंधीय, उपोष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जलवायु वाले क्षेत्रों में की जाती है। यह मानव उपयोग के साथ पशु चारा व औद्योगिक उत्पादों में अपना महत्व रखती है। मक्का के दानों में 10 प्रतिशत प्रोटीन, 4 प्रतिशत तेल, 70 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट तथा 2.3 प्रतिशत क्रूड फाइबर पाया जाता है। इसमें विटामिन ‘ए’, निकोटिन अम्ल, राइबोफ्रलेविन और विटामिन ‘ई’ पाया जाता है। मक्का, विश्व की महत्वपूर्ण फसल है। इसका 150 से अधिक देशों में उत्पादन किया जाता है। यह विश्व के सकल खाद्यान्न उत्पादन में एक चैथाई से भी ज्यादा का योगदान देती है। मक्का उत्पादन में अमेरिका, चीन, ब्राजील एवं मैक्सिको के बाद भारत का पांचवां स्थान व कुल मक्का उत्पादन में 3 प्रतिशत का योगदान है। मक्का उत्पादन का उद्देश्य-अनाज, चारा, हरा भुट्टा, स्वीटकाॅर्न, बेबीकाॅर्न, पाॅपकाॅर्न के लिए किया जाता है। मक्का की विभिन्न प्रजातियों में स्वीटकाॅर्न एक उत्परिवर्तित प्रजाति है। इसमें समयुग्मजी स्थिति में एक या एक से अधिक अप्रभावी एलील होते हैं।

Downloads

##plugins.themes.default.displayStats.noStats##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2024-06-25

अंक

खंड

Articles

कैसे उद्धृत करें

अभिषेक कुमार, दयानंद, रशीद खान, & प्रदीप कुमार. (2024). स्वीटकाॅर्न की उन्नत खेती. खेती, 77(2), 29-30. https://epatrika.icar.org.in/index.php/kheti/article/view/1198